राष्ट्रत न्यूज लखनऊ(ब्यूरो)।अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अजय सेठ वाला वीडियो शेयर करने पर एक व्यक्ति पर मुकदमा करा दिया गया। अब आगे ऐसे हालात बनेंगे कि जो इस वीडियो को देखेगा। उस पर भी मुकदमा होगा। ये भाजपा वाले कुछ भी कर सकते हैं।

भाजपा के गुंडों ने रुकावट पैदा की
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के भविष्य के के लिए आने वाली पीढ़ी की खुशहाली के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना लोकतंत्र के हित में है। यूपी की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की हद हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है, महिला अपराध, फर्जी एनकाउंटर और पुलिस हिरासत में मौतों के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश अव्वल नंबर पर है। महिलाएं रोज अपमानित हो रही है। बच्चियों से दरिंदगी हो रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है।