अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन होगा - rashtrmat.com

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन होगा

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।  बालाघाट में ‘अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा’ के आह्वान पर शुक्रवार को शिक्षकों ने अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी प्रतिमा के पास शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। हनुमान चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने जुटे शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की।मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपालकृष्ण धुवारे ने बताया कि 27 सितंबर से भोपाल में संभागवार धरना जारी है। शिक्षक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन सरकार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। सरकार मांगे पूरी नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता को खत्म करें

सेवारत शिक्षकों को टीईटी (TET) परीक्षा से स्थायी छूट दी जाए।पहली नियुक्ति की तारीख से ही सेवा की गिनती की जाए, ताकि पेंशन, ग्रेच्युटी और अर्जित अवकाश का पूरा लाभ मिल सके।पुरानी पेंशन योजना तुरंत लागू की जाए और ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता को खत्म किया जाए।धरने के दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री गिरधारी ठाकरे, बी.के. पटेल, वर्षा मेश्राम, देवकन भगत, बेनीराम वाघे, गौरीशंकर पटले, विनोद खरे, गणेश पिछोडे, मनोज तुरकर, रामेश्वरी राणा, पुष्पलता पिछोडे, देवेन्द्र सुलके, छन्नूलाल नगपुरे और राजेश बहेकार समेत कई शिक्षक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *