डाॅ मनोज इंदुलकर कांडःपुलिस को इन सवालों के पन्ने को भी पलटना होगा - rashtrmat.com

डाॅ मनोज इंदुलकर कांडःपुलिस को इन सवालों के पन्ने को भी पलटना होगा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा के संजय गांधी अस्पताल से मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. मनोज इंदुरकर का स्थानांतर सतना कर दिया दिया गया है। एक जूनियर महिला चिकित्सक का उन पर छेड़छाड़ का अरोप लगाने और जूनियर चिकित्सकों के प्रदर्शन और विरोध के बाद शासन ने ऐसा किया। मामला अभी पुलिस के पास विचाराधीन है। इस मामले के बाद कई सवालों के बैंक खुल गए हैं। जूनियर महिला चिकित्सक ने डाॅक्टर मनोज इंदुलकर पर जिन बिन्दुओं पर आरोप लगाए हैं,पुलिस को उन बिन्दुओं के साथ ऐसे बिन्दुओं पर भी हैं,जांच करनी चाहिए,जो सवाल अभी बाहर आए नहीं है। केवल महिला चिकित्सक के आरोप पर जांच से मामले का खुलासा नहीं हो सकता।


पहला सवाल यह है
डाॅक्टर मनोज इंदुलकर पर छेड़ छाड़ का अरोप लगाने से पहले पुलिस को यह भी जांच करनी चाहिए कि महिला चिकित्सक ने डीन से शिकायत क्यों नहीं की।क्या डीन से लिखित में कोई शिकायत की। वह सीधे मीडिया से मुखातिब क्यों हुई। वह पुलिस के किसी समक्ष अधिकारी से भी अपने मामले की शिकायत कर सकती थी।उसे न्याय न मिलता तब मीडिया के सामने आना चाहिए था।
दूसरा सवाल महिला चिकित्सक से
महिला चिकित्सक ने अचानक मीडिया से डाॅक्टर मनोज इंदुलकर की खिलाफत क्यों की? जाहिर सी बात है कि मनोज इंदुलकर अचानक से महिला चिकित्सक के प्रति दोस्ताना ताल्लुकात का कदम नहीं बढ़ाए होंगे। कानून भी कहता है किसी को ब्यूटीफुल कहना,तारीफ करना और गिफ्ट देना अपराध नहीं है। क्या इसके पहले महिला चिकित्सक ने उनसे गिफ्ट ली हैं। कितनी दफा उसे गिफ्ट दिया गया। या फिर देने का प्रस्ताव आया। कब और कहां उसे ब्यूटीफुल कहा गया।उसके कपड़े पर कमेंटस में भद्दे थे या फिर तारीफ वाले। शुरूआत कैसे और किस तरह हुई। उसने क्या कभी एतराज जताया। यदि एतराज किया था तो फिर फोन उनका ब्लाक क्यों नहीं की। इसकी शिकायत उसने डीन से क्यों नहीं की। उसने यह बात और किससे बताई। डाॅक्टर मनोज इंदुलकर के बात करने का लहजा कैसा था। एक सीनीयर की तरह या फिर ब्याव फ्रेंड की तरह। वो उससे ब्याव फ्रेंड की तरह बातें करते हैं,उसे ऐसा कब लगा। और लगा तो उसने क्या किया। कौन सा कदम उठाया।


तीसरा सवाल डाॅ मनोज इंदुलकर से
पुलिस को डाॅक्टर मनोज इंदुलकर से भी पूछना चाहिए कि क्या महिला चिकित्सक ने जो आरोप लगाए है उस पर उसने और कभी एतराज जताया। आप का झुकाव उसके प्रति सीनियर डाॅक्टर की तरह था तो फिर उससे खुलकर बातें किस मकसद से करते थे। और भी कभी उसे गिफ्ट दिये। क्या उसने लिया। लिया तो उसका रियेक्शन कैसा था। क्या उसने कभी ब्यूटीफुल पर बोलने पर एतराज जताया। या फिर मुस्कराया। अथवा थैंक्यू कहा।आप दोनों के बीच किस तरह की बातें होती थी। क्या कभी उससे अकेले में बातें की। क्या उसने की। क्या कभी उससे रात में फोन पर बातें की या काॅलेज में बातें की।उसका आप के प्रति कैसा व्यवहार था। उसके व्यवहार में बदलाव कब आप को दिखा।क्या वो कभी आप पर झल्लाई। गुस्सा हुई।


कोई साजिश तो नहीं मनोज के खिलाफ
पुलिस को इस बिन्दु पर भी जांच करनी चाहिए कि मनोज इंदुलकर को बदनाम करने के लिए कोई उस महिला चिकित्सक को माध्यम तो नहीं बनाया।फोन पर मनोज इंदुलकर की महिला चिकित्सक ने बात चीत की रिकार्डिग क्यों की।किसके कहने पर की। उसे यह आइडिया किसने दिया। उसने बातचीत को मीडिया में वायरल करने से पहले पुलिस को क्यों नहीं दिया। डीन को क्यों नहीं सुनाया। महिला चिकित्सक को कोई विभागीय नोटिस तो नहीं दी गयी। यदि दी गयी है तो उसका जवाब उसने दिया या नहीं। उसे दी गयी नोटिस में ऐसा क्या लिखा था,जिसकी वजह से यह मामला पुलिस और मीडिया तक पहुंचा।
पुलिस अब यह कर सकती है
स्वास्थ्य मंत्री इस मामले को नार्मल करने डाॅ इंदुलकर का स्थानांतर सतना कर दिये हैं। लेकिन सवालों के जो बैंक खुले हैं,उन सवालों की परतों को पुलिस को देर सबेर खोलना ही पड़ेगा। दोनों को बिठाकर आमने सामने सवाल भी पूछ सकती है। क्यों कि महिला चिकित्सक ने मीडिया के कई सवालों का जवाब नहीं दी। अपने को परेशान और सोसाइड थाट आने की बातें कहकर सवालों से बचने की कोशिश की। उसने यह नहीं बताया कि डाॅ इंदुलकर उसे कब से गिफ्ट दे रहे हैं। यह सवाल पुलिस को पूछना चाहिए। उसने जो पहना वो बहुत सुन्दर लग रहा है। यह कब कब कहे। डाॅ इंदुलकर ऐसा क्यों कहा,इसका जवाब उन्हें देना होगा।

गिफ्ट देना,तारीफ करना जुर्म नहीं

वैसे किसी को सुन्दर कहना और गिफ्ट देना अपराध नहीं है।लेकिन पुलिस को पूछना चाहिए महिला चिकित्सक को गिफ्ट जब पहली बार दिया गया तो क्या दिया गया। और महिला चिकित्सक का गिफ्ट लेते समय क्या रियेक्शन था। ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब पुलिस को डाॅ इंदुलकर और महिला चिकित्सक से करना चाहिए।इसलिए कि दोनों के कॅरियर का सवाल है।सवालों के बीच पुलिस को मीडिया के उन वीडियों को भी देखना चाहिए, जिसमें जूनियर महिला चिकित्सक की भंगिमा और उसे मीडिया के सवालों का जवाब देने से कौन रोक रहा था। उससे भी सवाल पुलिस पूछ सकती है।एक जूनियर महिला चिकित्सक ने अपने सीनियर चिकित्सक पर मानसिक रूप से परेशान करने और गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। जूनयिर डाॅक्टरों का आरोप है कि इंटरनल परीक्षा से पहले उन्हें अपने केबिन में बुलाकर पेपर देने की कोशिश की गई थी।यह विभाग तय करेगा कि डाॅक्टर इंदुलकर गलत थे कि नहीं। यह आरोप प्रथम दृष्टया अपराध नहीं,बशर्ते उसका नजरिया और मकसद क्या था। उसके आधार पर अपराध है या नहीं पुलिस तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *