राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। रीवा के पुष्पराज नगर में रमेश गुप्ता की स्कूटी के अंदर करीब 8 फीट लंबा सांप घुस गया था। लेकिन बाहर नहीं निकल पा रहा था। स्कूटी के अंदर घुसे सांप की पूंछ बाहर से दिख रही थी। वहां खेल रहे बच्चों की नजर पूंछ पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। लोगों ने सर्पमित्र को सूचना देकर रेस्क्यू के लिए बुलाया।

अंदर जाकर फंस चुका था सांप
यह माना जा रहा है कि सांप स्कूटी के अंदर जाने के बाद फंस गया था। सर्पमित्र ने सावधानीपूर्वक सांप की पूंछ पकड़ी और उसे धीरे.धीरे बाहर खींचना शुरू किया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को स्कूटी से निकाल लिया गया। देखने वाले सांस थाम कर बैठे रहे कि सांप निकलने के बाद क्या करता है। गुस्से में होगा या फिर थक कर शांत हो गया होगा।

गैर विषैला धामन सांप था
स्कूटी से निकाला गया सांप धामन था। यह विषहीन होता है। लेकिन यह सांप भी डसता है। घर में या फिर वाहन में अथवा आसपास सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने की कोशिश न करें। सांप विषैला भी हो सकता है। प्रशिक्षित सर्पमित्र या रेस्क्यू टीम को सूचना ही देना बेहतर है।