राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा संकल्प
अभियान की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान को उच्च प्राथमिकता देते हुए इसकी सभी गतिविधियाँ भलीभांति करें।

नशे के सौदागरों पर कार्रवाई करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के विरूद्ध हर जिले में प्रभावी अभियान चलाएं। नशे के सौदागरों पर कड़ीकार्रवाई करने के साथ नशामुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जन जागरूकता अभियान भी चलाएं। भूलवश नशे की गिरफ्त में आ गए युवाओं को नशामुक्ति केन्द्र के माध्यम से पुनर्वास के प्रयास करें। जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की हर माह अनिवार्य रूप से बैठक करके पोर्टल पर कार्यवाही विवरण अपलोड करें। नशे का आदतन कारोबार करने वाले अपराधियों के सम्पत्ति की जब्ती की भी कार्रवाई करें। बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नशे के विरूद्ध निगरानी बढ़ाएं।
सेवा ज्योति यात्रा शुरू होगी
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से सेवा ज्योति यात्रा शुरू होगी, जिसका जिला मुख्यालय में समापन होगा। समापन स्थल पर सभा का आयोजन करें। सेवा ज्योति को जिला मुख्यालय के किसी प्रमुख स्थान पर स्थापित करने की भी व्यवस्था करें।