रीवा के हेड कांस्टेबल को रायगढ़ में RPF जवान ने चार गोली मारी - rashtrmat.com

रीवा के हेड कांस्टेबल को रायगढ़ में RPF जवान ने चार गोली मारी

राष्ट्रमत न्यूज रायगढ़ (ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रेलवे सुरक्षा बल के दो जवानों के बीच ड्यूटी के दौरान हुए विवाद ने बुधवार तड़के एक गंभीर रूप ले लिया। कांस्टेबल केएस लादेर ने अपने ही साथी हेड कांस्टेबल पीके मिश्रा पर गोली चला दी। गोली लगने से हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। पीके मिश्रा मध्यप्रदेश के रीवा जिले के हैं। गोली लगने से पीके मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।


दोनों जवान ड्यूटी पर थे
घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। दोनों जवान ड्यूटी पर तैनात थे। तभी किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि गोली चलाने तक बात पहुंच गई।
चार राउंड गोली मारी
आरपीएफ हेड कान्स्टेबल एस लादेर जांजगीर.चांपा का रहने वाला है। मृतक हेड कान्स्टेबल पीके मिश्रा दोनों बैचमेट थे और उनकी ड्यूटी रात में लगी थी। तड़के करीब 4 बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ और एस लादेर ने पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिए। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।


फारेंसिक टीम जांच कर रही
घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया गया है और किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। बिलासपुर से आई जी मुनव्वर खुर्शीद भी RPF पोस्ट में पहुंचे।घटना स्थल पर मृतक आरपी मिश्रा की पत्नी को जानकारी मिलने पर वह भी पहुंच गयी है।फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
अनूपपुर से रायगढ़ ट्रांसफर पर आए
आरोपी हेड कान्स्टेबल एस लादेर जांजगीर के भाटापारा का रहने वाला है और उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों की ज्वाइनिंग 2001 में हुई थी और वे एक ही बैच के थे। दोनों मित्र थे। मृतक पीके मिश्रा अनूपपुर से करीब साढ़े तीन साल पहले रायगढ़ ट्रांसफर होकर आए थे। रायगढ़ में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी और बेटी वहीं रहती थीं। जबकि बेटा हैदराबाद में पढ़ाई कर रहा है।आरोपी एस लादेर अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रायगढ़ में रह रहा था। जबकि उसकी बेटी और बेटा जांजगीर के भाटापारा में रहते हैं।


किसी बात पर बहस हुई
मृतक हेड कान्स्टेबल पीके मिश्रा रायगढ़ से किरोड़ीमल तक पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। रात में पेट्रोलिंग पूरी कर वे थाना पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी एस लादेर टेलीफोन अटेंड ड्यूटी में था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और आरोपी ने थाना में रखी पिस्टल से पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिए। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।प्लेटफार्म में हेड कॉन्स्टेबल पी खलखो और जीपी यादव प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर थे। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत आरपीएफ के उच्चाधिकारियों को सूचित किया। हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *