पुलिस को पैलेट गन का इस्तेमाल करने का है अधिकार-SC - rashtrmat.com

पुलिस को पैलेट गन का इस्तेमाल करने का है अधिकार-SC

 राष्ट्रमत न्यूज नई दिल्ली(ब्यूरो)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा गरमा गया है। मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा है कि पुलिस को पैलेट गन का इस्तेमाल करने का अधिकार है।सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा है कि नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर तैनात आरएएफ के गोला-बारूद का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए।

याचिका पर सवाल उठाए

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पुलिस को असाधारण परिस्थितियों में पैलेट गन का इस्तेमाल करने का अधिकार है। साथ ही कोर्ट ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैटेलिक पैलेट गन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सवाल उठाए हैं।

पैलेट गन के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी। (फोटो- एएनआई।)

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को दिया निर्देश

वहीं कोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वह छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल से घायल हुए लोगों को उचित इलाज मुहैया कराए। अदालत ने यह भी कहा कि 20 जुलाई के सीजेपी विरोध प्रदर्शनों में पैलेट गन के इस्तेमाल की जांच के लिए तैयार।

गोला-बारूद का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा है कि नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर तैनात आरएएफ के गोला-बारूद का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए।सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन आजाद और दो पीड़ितों की ओर से दायर उस याचिका में की गई एक मांग पर सवाल उठाया, जिसमें कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मैटेलिक पेलेट गन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की गई थी।

पैलेट गन इस्तेमाल करने का अधिकार है

इसमें ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPRD) की एडवाइजरी का जिक्र किया गया और कहा गया कि पुलिस को असाधारण स्थितियों में पैलेट गन इस्तेमाल करने का अधिकार है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने सीनियर वकील वृंदा ग्रोवर की दलीलों पर ध्यान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *