राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। . किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए शासन द्वारा
निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक दिसंबर से 20 जनवरी 2027 तक धान का उपार्जन किया जायेगा। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि धान के उपार्जन के लिए 82 खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। इस वर्ष धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य एफएक्यू कामन धान 2441 रूपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान 2461 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान का उपार्जन हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगा। धान उपार्जन के लिए प्रत्येक खरीदी केन्द्र में नोडल अधिकारी तैनात कर दिये गये हैं।
![]()
खण्ड स्तर के अधिकारी तैनात किये गये
खरीदी की निगरानी के लिए जिला और खण्ड स्तर के अधिकारी तैनात किये गये हैं। धान उपार्जन के लिए पंजीकृत किसान 25 नवम्बर से स्लाट बुक कर सकते हैं। केवल फार्मर आईडी वाले किसानों को ही स्लाड बुकिंग की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर ने कहा है कि महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक समितियों के माध्यम से सभी खरीदी केन्द्रों में उपार्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थायें करें।
सुरक्षित भण्डारण करायें
खरीदी केन्द्र में आगामी 15 दिवस की धान की आवक की गणना करके उसके अनुरूप बारदाने उपलब्ध करायें। प्रत्येक खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए छाया, पानी और शौचालय कीव्यवस्था करें। खरीदी केन्द्र में आसमय वर्षा से उपार्जित धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल की व्यवस्था रखें। खरीदी के बाद धान का तत्काल परिवहन कराकर सुरक्षित भण्डारण करायें।
उपार्जन के लिए व्यवस्थायें सुनिश्चित करें
गोदाम से स्वीकृत पत्रक तत्काल जारी करायें एवं किसानों को 3 दिन की समय सीमा भुगतान सुनिश्चित करायें। धान के उपार्जन में किसी भी तरह की लापरवाही व गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सभी एसडीएम खरीदी केन्द्रों कानिरीक्षण करके उपार्जन के लिए व्यवस्थायें सुनिश्चित करें।