डिप्टी CM के कार्यक्रम से पहले NSUI का विरोध प्रदर्शन, नित्कर्ष हिरासत में - rashtrmat.com

डिप्टी CM के कार्यक्रम से पहले NSUI का विरोध प्रदर्शन, नित्कर्ष हिरासत में

 
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा के टीआरएस महाविद्यालय में आज भाजपा द्वारा आयोजित ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम से पहले NSUI कार्यकर्ता नित्कर्ष मिश्रा ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले हैं।
जबरन हिरासत में ले लिया
कार्यक्रम शुरू होने से पहले NSUI कार्यकर्ता नित्कर्ष मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोतकर तथा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ‘वोट चोर’ लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया।
जवाबदेही तय होनी चाहिए
नित्कर्ष मिश्रा का विरोध भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ वोट चोरी के मुद्दे पर कथित रूप से भ्रम फैलाने और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करने के विरोध में था। NSUI कार्यकर्ता का कहना है कि लोकतंत्र और चुनाव की निष्पक्षता जैसे गंभीर विषयों पर राजनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को गुमराह करने के बजाय वास्तविक मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।कार्यक्रम से ठीक पहले हुए इस विरोध प्रदर्शन के बाद टीआरएस महाविद्यालय परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *