AAP छोड़ने वाले तीन विधायक BJP में,बोले गैंगस्टर सरकार में - rashtrmat.com

AAP छोड़ने वाले तीन विधायक BJP में,बोले गैंगस्टर सरकार में

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली/चंडीगढ़(ब्यूरो)। पंजाब में अपनी जगह बनाने भाजपा ने नया दांव खेला। आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों को बीजेपी में शामिल कर लिया। वैसे चुनाव की हवा सर्वे के मुताबिक कांग्रेस और आप के बीच है। बावजूद इसके आप के तीन विधायक बीजेपी में क्यों गये,यह सबको हैरान कर रहा है।

फिरौती की इंडस्ट्री चल रही है

पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं।BJP जॉइन करने के बाद विधायक कुंवर ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर सरकार का हिस्सा बन गए हैं। फिरौती की इंडस्ट्री चल रही है। इन तीनों विधायकों ने पिछले 2 दिनों में AAP से इस्तीफा दिया।

5 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड

रविवार को जौड़ामाजरा और पठानमाजरा के इस्तीफे के बाद सोमवार को कुंवर ने भी पार्टी छोड़ दी। कुंवर और पठानमाजरा ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।कुंवर को जून 2025 में AAP ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 5 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

पंजाब में झाड़ू बिखर गया, लोगों से धोखा हुआ

भाजपा के पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत है। जिस सोच के साथ वे पार्टी में आए हैं, उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।अच्छे नेता आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं। अब यह झाड़ू बिखर गया है। जो भी नेता भाजपा में आएंगे, उनका स्वागत किया जाएगा।

गैंगस्टर सरकार में, फिरौती इंडस्ट्री बनी: विधायक कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि पंजाब में जिन गैंगस्टरों के खिलाफ वह कोर्ट में गवाही दे रहे, वे सरकार का हिस्सा बन चुके हैं। फिरौती एक इंडस्ट्री बन गई है। यह शर्मनाक है।

पंजाब को कर्ज में डुबोया: विधायक हरमीत पठानमाजरा ने कहा कि AAP सरकार ने ढाई लाख करोड़ का कर्ज लिया। यह अब तक का सबसे बड़ा कर्ज है। जब मैंने पंजाब की बात उठाई तो मुझे परेशान किया गया।

कब, किसकी हत्या हो जाए, पता नहीं: विधायक चेतन जौड़ामाजरा ने कहा- ऐसे हालात बन गए हैं कि पंजाब में कब, किसकी हत्या हो जाए, पता नहीं। 3 हजार ग्रामीण डिस्पेंसरी बंद कर 881 आम आदमी क्लिनिक खोल दिए।

दूध लेने बाहर जाना पड़ता है, नशे की होम डिलीवरी: विधायकों ने कहा कि दूध लेने हमें घर से बाहर जाना पड़ता है, लेकिन पंजाब में नशे की होम डिलीवरी हो रही है। 35 दिन में सगे भाइयों की नशे से मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *