बदल रहा है रीवा रेल्वे स्टेशन,4 लिफ्ट,6एस्केलेटर लगेगा,काम तेजी से चल रहा - rashtrmat.com

बदल रहा है रीवा रेल्वे स्टेशन,4 लिफ्ट,6एस्केलेटर लगेगा,काम तेजी से चल रहा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा रेल्वे स्टेशन में कमाल का बदलाव होने जा रहा है।रीवा रेल्वे स्टेशन से चलने वाली रेल यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इसी के साथ प्लेट फार्म की संख्या भी बढ़ी है। बढ़ते रेल यात्रियों को देखते हुए अब स्टेशन में सुविधाएं भी यात्रियों को अधिक देने रेल्वे स्टेशन को न केवल सुसज्जित किया जा रहा है बल्कि चार लिफ्ट और 6एस्केलेटर के साथ अन्य सुविधाएं देने तेजी से काम हो रहा है।
लोगों को विशेष राहत मिलेगी
रीवा रेलवे स्टेशन को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 6 एस्केलेटर और 4 नई लिफ्ट लगाई जा रही हैं। इन सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में आसानी होगी और बुजुर्गों, दिव्यांगजनों तथा भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष राहत मिलेगी।
4 नई लिफ्ट,6एस्केलेटर लगेगा
जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर 6 एस्केलेटर तीन प्रमुख स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। इनमें ऑटो पार्किंग क्षेत्र, नवीन ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 शामिल हैं। इसके साथ ही यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए 4 नई लिफ्ट भी स्थापित की जाएंगी। ये लिफ्ट नवीन ओवरब्रिज तथा प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 और 4 पर लगाई जाएंगी। एस्केलेटर लगाने का काम शुरू हो चुका हैऔर आने वाले दिनों में इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, काम पूरा होने की आधिकारिक समय-सीमा की पुष्टि होना बाकी है।
अमृत भारत योजना के तहत
रीवा रेलवे स्टेशन पर इन आधुनिक सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी। अमृत भारत योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों से रीवा रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *