राष्ट्रमत न्यूज,इंदौर(ब्यूरो)। सदर बाजार थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर 72 वर्षीय बुजुर्ग वली उल्ला की हत्या का मामला सामने आया है। करीब दो दिन पहले उनका शव घर में मिला था। शुरुआती जांच में पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे को संदेह के दायरे में लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक वली उल्ला का अपने बेटे के साथ प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर पिता ने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। बताया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ था। बेटे द्वारा पिता के साथ मारपीट किए जाने की बात भी जांच के दौरान सामने आई है।