शादी का झांसा देकर जूनियर डाॅक्टर ने किया रेप, फिर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव - rashtrmat.com

शादी का झांसा देकर जूनियर डाॅक्टर ने किया रेप, फिर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ(ब्यूरो)। लखनऊ KGMU में नर्सिंग छात्रा ने इंटर्न डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा ने आरोपी डॉ. मोहम्मद आदिल के खिलाफ FIR कराई है। पीड़िता ने इसमें बताया कि डॉक्टर ने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद फ्लैट पर बुलाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया।पुलिस ने बताया कि इस मामले में यूपी के एंटी.कन्वर्जन कानून धर्म परिवर्तन विरोधी कानून को भी लागू किया गया है।


आरोपी डाक्टर सस्पेंड
महिला डाक्टर अलग धर्म से ताल्लुक रखती हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी डाक्टर रमीजुद्दीन नायक और पीड़िता एक.दूसरे को जानते थे। महिला शहर में किराए के एक मकान में रहती थी। महिला डाक्टर ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उन्हें गुमराह किया। पुलिस और किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने कहा कि कुछ दिन पहले मामले को लेकर महिला के परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में अलग से शिकायत दी थी।
महिला डॉक्टर प्रेग्नेंट हो गईं
पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर बार.बार उनके लखनऊ स्थित किराए के मकान पर आकर उनके साथ रेप किया महिला का कहना है कि सितंबर में वो प्रेग्नेंट भी हो गई थी। जब उन्होंने आरोपी को इसकी जानकारी दी तो आरोपी ने उन्हें अबार्शन की गोलियां दे दी।पीड़िता का कहना है कि जब उसने डॉक्टर से शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। धमकाया कि अगर किसी से कहा कि प्राइवेट फोटो वायरल कर देगा। कैसरबाग पुलिस ने FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले दोस्ती की, फिर शादी का वादा

पीड़ित छात्रा KGMU से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह अलीगंज के एक पीजी में रहती है। पीड़ित ने बताया कुछ समय पहले उसकी मुलाकात कैसरबाग में रहने वाले मो. आदिल से हुई थी। आदिल बरेली का रहने वाला है। वह KGMU से इंटर्न है। आदिल ने पहले दोस्ती की। फिर प्यार का इजहार कर शादी का वादा किया।छात्रा का आरोप है कि शादी का वादा करके उसने फ्लैट पर बुलाया। वहां फिजिकल रिलेशन बनाए। बाद में जब छात्रा ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। उसने पीड़ित की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर छात्रा ने पुलिस से शिकायत की।

डॉक्टर रमीजुद्दीन अभी फरार है

KGMU में 15 दिनों में यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर रमीजुद्दीन के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर रमीजुद्दीन ने उसे लव-जिहाद में फंसाया। शादी से पहले धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला। इस मामले में सीएम योगी ने भी पीड़ित डॉक्टर से बात की है। डॉक्टर रमीजुद्दीन अभी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *