राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। गढ़ थाना के टिकरी गांव की 24 वर्षीय महिला ने गांव के करण कुशवाहा और छोटेलाल कुशवाहा पर आरोप लगाया है कि दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना दो नवम्बर की है। पीड़िता महिला ने कहा कि मैं बाजार से लौट रही थी। गांव के हैं छोटेलाल कुशवाहा और करण कुशवाहा यह समझकर इनकी गाड़ी में बैठ गयी। दोनों शराब के नशे में थे। मुझे जबरिया देऊर कोठार के जंगल ले गए।वहां दुष्कर्म किया। उसके पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। गढ़ थाना में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है दोनों के खिलाफ इसलिए पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत करने आई।

धमकी का आडियो वायरल
रीवा में 24 वर्षीय महिला ने टिकरी गांव के सरपंच के भाई छोटेलाल साकेत और उसके साथी करण कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और मीडिया के सामने अपनी आपबीती बताई। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद उसके पति को सरपंच महेश साकेत द्वारा फोन पर लगातार धमकियां दी जा रही हैं। कथित धमकी का एक आडियो भी वायरल होने की बात सामने आई है।

वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए
पूरा मामला रीवा जिले का है, जहां एक 24 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि छोटेलाल साकेत, जो टिकरी गांव के सरपंच का भाई बताया जा रहा है, और करण कुशवाहा उसे चार पहिया वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। महिला के मुताबिक, दोनों युवक उसे डराते-धमकाते हुए एक जंगल में ले गए, जहां उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान दोनों आरोपियों ने शराब का सेवन किया था।
फोन पर धमकी दिए जाने का आरोप
महिला का आरोप है कि इस घटना के बाद भी उसे और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। पीड़िता के पति को सरपंच महेश साकेत द्वारा फोन पर धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है। इस कथित धमकी से जुड़ा ऑडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
शिकायत पर थाने में मामला दर्ज
पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल महिला की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों और वायरल ऑडियो की पुलिस जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और आरोपियों के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है।