चाकघाट CMO के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा भड़का,कार्रवाई की मांग की - rashtrmat.com

चाकघाट CMO के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा भड़का,कार्रवाई की मांग की

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।पिछले दो माह से चाकघाट का फायर बिग्रेड वाहन बिगड़ा हुआ। यदि बना हुआ तो चाकघाट बाजार के अंदर फर्नीचर की दुकान में लगी आग को समय रहते बुझाया जा सकता था। साथ अन्य लोगों की दुकान की भी आग बुझाई जा सकती थी। जिम्मेदार और लापरवाह लोगों की वजह से फायर ब्रिगेड वाहन को बनवाने की दिशा में चाकघाट नगर परिषद सीएमओ ने सार्थक पहल की। चाकघाट के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचते हुए तहसीलदार को ज्ञापन दिया।

जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
चाकघाट व्यापारियों में भारी रोष है फायर ब्रिगेड वाहन के नहीं बनने से। गौरतलब है कि बीते दिवस चाकघाट बाजार के अंदर फर्नीचर दुकान में लगी आग करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात बुझ चुकी है।लेकिन यह आग अब व्यापारियों के अंदर जल रहा है। आगजनी की घटना के उपरांत समय पर डेढ़ घंटे तक राहत ना मिल पाना समय पर नगर परिषद के फायर ब्रिगेड व पानी के टैंकर नहीं पहुंचने से जिम्मेदारों और लापरवाह लोगों पर कार्यवाही करने मांग की गई है।
कई महीने फायर ब्रिगेड खराब है
बताया गया कि फायर ब्रिगेड पिछले कई महीनो से नगर परिषद में खराब स्थिति में खड़ा है। फायर ब्रिगेड सुधार में करीब 8 हजार से 10 हजार रुपये का खर्च है।लेकिन फायर ब्रिगेड चालक के सूचना के बावजूद समय रहते नगर परिषद सीएमओ,अध्यक्ष द्वारा सुधार हेतु निर्णय नहीं लिया गया।नगर परिषद में अव्यवस्थाओं के अंबार से एवं आगजनी की घटना से आहत होकर व्यापारियों और नागरिकों द्वारा पार्षदों और अध्यक्षों से भी इस्तीफा मांगा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *