तिमेड़ में पौधरोपण के साथ चला स्वच्छता अभियान - rashtrmat.com

तिमेड़ में पौधरोपण के साथ चला स्वच्छता अभियान

*सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व मंत्री

महेश गागड़ा ने किया वृक्षारोपण

 राष्ट्रमत न्यूज बीजापुर (ब्यूरो)। सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपालपटनम मंडल के ग्राम पंचायत तीमेड़ में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और समाजहित में सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। गांव में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए भी सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। अभियान के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

 बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, जिला पंचायत सदस्य कविता कोरम, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता कूड़ेम, जिला उपाध्यक्ष एवं भोपालपटनम मंडल प्रभारी सतेन्द्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी, मंडल मंत्री वेंकट यालम समेत भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *