राष्ट्रमत न्यूज,वाराणसी(ब्यूरो)। वाराणसी की दाल मंडी में प्रशासन ने आज नगर निगम ने जर्जर 21 मकानों में से 18 पर आज बुलडोजर चला दिया। बाकी अन्य दुकानों को कल गिराया जाएगा। बुलडोजर और हथौड़े से मकानों और दुकानों को तोड़ा गया। इससे पहले एक व्यापारी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मकान के पहले फ्लोर पर खड़े होकर सुसाइड करने की चेतावनी देने लगा। यह देखकर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारी उसे समझाने लगे। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई का विरोध कर रहे 8 लोगों को हिरासत में लिया।
![]()
लोगों ने किया हंगामा
पेट्रोल फेकने वाले युवक की शिनाख्त कर ली गई है। दालमंडी निवासी रहमत अली पुत्र अहमद अली ने पेट्रोल फेंककर आग लगाई थी। पुलिस ने उसके भाई नौशाद अली को हिरासत में लिया है।दुकानें पर बुलडोडर चलने के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। जिन लोगों की दुकानें तोड़ी गई। वह महिलाएं रोती हुई निकलीं।

पुलिस ने मुश्किल से आग बुझाई
नाराज व्यापारी ने कहा- हमारा मकान जर्जर नहीं है। प्रशासन बेवकूफ नहीं बना सकता। अगर मकान गिराया तो हमें मुआवजा चाहिए। ये लोग जर्जर बताकर मुआवजा देने से बचना चाहते हैं। यह कहते हुए उसने दुकान में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने मुश्किल से आग बुझाई।कई अन्य लोगों ने भी बुलडोजर एक्शन का विरोध किया। वे प्रशासन के अधिकारियों से 10 दिन की मोहलत मांगते रहे।

तमाम लोग रोते-बिलखते दिखे। इस दौरान हंगामा करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें खींचते हुए ले गई, कुछ लोगों की पिटाई भी की। दाल मंडी में सड़क चौड़ी करने के लिए जर्जर मकानों-दुकानों पर बुलडोजर चल रहा है। दाल मंडी में अब तक की यह एक दिन में सबसे बड़ी कार्रवाई है।