राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में बालाघाट के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक - rashtrmat.com

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में बालाघाट के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम के मल्टीपरपस हॉल में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में बालाघाट जिले के 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पांच पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से लौटने के बाद सभी खिलाड़ी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर श्री कुमार सत्यम से मुलाकात कर अपनी उपलब्धि की जानकारी दी। कलेक्टर ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत की सराहना की और भविष्य में प्रदेश एवं देश के लिए और अधिक पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा सहित खेल जगत से जुड़े पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने भी शुभकामनाएं दीं।

कांस्य पदक हासिल किया
प्रतियोगिता में तन्वी बावनकर और राजीव सोनवाने ने रजत पदक, जबकि मानस अविनाशी, उन्नति मारबादे और ईशान सोनवाने ने कांस्य पदक हासिल किया। बालाघाट की टीम ने दूसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों ने जिला वुशु संघ के कार्यकारी सचिव एवं वरिष्ठ खिलाड़ी राजीव सोनवाने के मार्गदर्शन तथा कोच श्रद्धा भागड़कर के प्रशिक्षण में प्रतियोगिता की तैयारी की। करीब एक माह तक मोती गार्डन परिसर में नियमित अभ्यास कराया गया। प्रतियोगिता से पहले आनलाइन वुशु प्रशिक्षण भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *