बड़े भाई की हत्या के आरोपी की जेल में मौत - rashtrmat.com

बड़े भाई की हत्या के आरोपी की जेल में मौत

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।  जिले के ग्राम हट्टा में बड़े भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद कृष्णकिशोर उदयपुरे की बुधवार को जिला अस्पताल में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान मृतक कृष्णकिशोर की बहन और भांजी भी मौजूद थीं।

मौत की वजह  स्पष्ट नहीं

दो डॉक्टरों की टीम ने कृष्णकिशोर के शव का पोस्टमार्टम किया। हालांकि, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संदेहास्पद मौत का राज खुलेगा। मृतक की बहन ज्योति सोनी ने बुधवार को अस्पताल में आरोप लगाया था कि उनके भाई की मौत मारपीट के कारण हुई है।

बड़े भाई की हत्या कर दिया था

ग्राम हट्टा निवासी कृष्ण किशोर उदयपुरे (30 वर्ष) अपने बड़े भाई कुलदीप उदयपुरे की हत्या के मामले में जेल में बंद था। बताया जाता है कि 15 और 16 जून की दरमियानी रात पारिवारिक विवाद के चलते कृष्ण किशोर ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई कुलदीप की नारियल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद हट्टा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और 19 जून को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया था।

बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई

जानकारी के अनुसार, कृष्णकिशोर 20 और 23 जून को न्यायालय गया था। 22 जून को जेल डॉक्टर ने उसके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी, लेकिन बल की कमी के कारण उसे भर्ती नहीं कराया जा सका। 23 जून की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे रात करीब 3 बजे जेल अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *