मनु ने खुलेआम पिस्टल लहराते रील पोस्ट की, पुलिस कर रही जांच - rashtrmat.com

मनु ने खुलेआम पिस्टल लहराते रील पोस्ट की, पुलिस कर रही जांच

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।रीवा में एक युवती ने पिस्टल लहराते हुए दो रील अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट किया है। वीडियो मनु रीवा के नाम की ‘manu_rewa’k~ इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट हुआ है। लड़कों के बाद महिलाएं पिस्टल लहराते हुए वीडियो पोस्ट करके पुलिस प्रशासन को चुनौती दे दिया है। पुलिस अधीक्षक कहते हैं मामले की जांच की जाएगी और देाषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले भी इस तरह की रील के वीडियो आते रहे हैं।

वीडियो में चश्मा लगाए युवती हाथ में पिस्टल लहराती दिख रही है।
पांच हजार से ज्यादा लोग देखे
युवती ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर दो रील शेयर की हैं। यह पिस्टल लाइसेंसी है या फिर अवैध यह तो पुलिस को जांच से पता चलेगा। यह पिस्टल असली है या फिर नकली यह भी जांच का विषय है। लेकिन रीवा में अवैध हथियार रखने का चलन तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि अपराध भी बढ़े हैं। बात बात पर पिस्टल निकाल कर चला देने का चलन ने बता दिया है कि फिल्मी गुंडे अब पर्दे से निकल कर जमीन पर आ गये हैं। अभी तक मनु की इस रील को पांच हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।


मामले को संज्ञान में लिया
पिस्टल लहराते वीडियो वायरल होने के बाद एसपी डाॅ. गुरकरन सिंह ने संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में इस तरह की रील बनाने से बचंे।पुलिस जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई करेगी।फिलहाल पुलिस की आईटी और क्राइम ब्रांच टीम वीडियो की सत्यता हथियार की वैधता और युवती की पहचान की जांच कर रही है। रीवा में सोशल मीडिया में इससे पहले भी समान थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ वीडियो रील में पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *