अमित शाह की पुलिस ने महिला पत्रकारों के सीने में हाथ मारा,पीटा भी - rashtrmat.com

अमित शाह की पुलिस ने महिला पत्रकारों के सीने में हाथ मारा,पीटा भी

 राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)।दिल्ली में जंतर-मंतर पर 3 महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। क्राइम ब्रांच अब महिला पत्रकारों के बयान दर्ज करेगी और पूरे मामले की जांच करेगी।

एसीपी भगत के खिलाफ FIR हो

एक महिला पत्रकार ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के दौरान वहां कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। हिरासत में लेने के दौरान ACP विवेक भगत ने सीने पर हाथ मारा और धक्का देकर वहां से भाग गया।उधर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता सौरव दास पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे। CJP की मांग है कि एसीपी भगत के खिलाफ FIR हो।

गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए-राहुल 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। उन्होंने कहा- पूरी दिल्ली की महिलाएं, छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर घबराहट में हैं, सत्याग्रह कर रही हैं। दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है। गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा महिला पत्रकारों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि वे इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। गांधी ने कहा कि महिला पत्रकारों ने जंतर-मंतर पर रिपोर्टिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि दर्जनों पत्रकारों के विरोध के बावजूद न तो कोई एफआईआर दर्ज की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई।

पुलिसकर्मियों ने AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया।

महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही

प्रियंका गांधी ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रही महिलाओं का यह भी आरोप है कि पुलिस उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं उसी पुलिस बल से असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जिसका काम सुरक्षा देना है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कॉलेज की छात्राओं से लेकर पत्रकारों तक, हर जगह महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट मे कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, क्या महिलाओं के साथ ये बर्ताव उचित है? अगर नहीं तो आप इसका संज्ञान क्यों नहीं लेते?

10  को  दिल्ली में CJP प्रदर्शन करेगी

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को कहा कि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे।दीपके ने लिखा- अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *