चाकू और ईंट से हमला कर पत्नी को मारने वाला पति गिरफ्तार - rashtrmat.com

चाकू और ईंट से हमला कर पत्नी को मारने वाला पति गिरफ्तार

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।  बालाघाट के तिरोड़ी में पत्नी आरती कठौते की हत्या के आरोप में पति कमल कठौते को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कमल ने नल से पानी भरने के विवाद में आरती पर हमला किया था।

पत्नी के गले और चेहरे पर वार किए

सोमवार को हुई इस घटना में कमल ने सब्जी काटने वाले चाकू और ईंट से आरती पर हमला किया। उसने चाकू से पत्नी के गले और चेहरे पर वार किए, जिससे आरती की बिस्तर पर ही मौत हो गई।घटना के आधे घंटे बाद कमल घर से चिल्लाते हुए निकला कि उसने पत्नी पर हमला किया है। इसके बाद वह आत्महत्या करने के लिए कुएं में कूद गया। मोहल्ले वालों ने उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। तिरोड़ी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *