कटंगी के नहलेसरा डेम में मृत बाघ मिलने से हड़कंप,मौत का खुलासा नहीं - rashtrmat.com

कटंगी के नहलेसरा डेम में मृत बाघ मिलने से हड़कंप,मौत का खुलासा नहीं

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।बालाघाट जिले में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है कटंगी वन परिक्षेत्र के नहलेसरा डेम में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच की। लेकिन पत्रकारों को बाघ के शव की तस्वीरें लेने से रोक दिया गया।


बाघ की मौत पर  संदेह
नहलेसरा डेम क्षेत्र में बाघ की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है। विभाग ने कहा पोस्टमार्टम और अन्य जांच के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।बाघ का फोटो पत्रकारों को नहीं लेने दिया गया। आरोप लगाया जा रहा है कि कहीं बाघ की मौत का कारण तो नहीं छिपाया जा रहा है।
मृत बाघा का फोटो नहीं लेने दिया गया
कटंगी क्षेत्र में इससे पहले अंजनबिहारी इलाके में करंट लगाकर बाघ को मारे जाने का मामला भी सामने आया था। अभी तक उसकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।दक्षिण सामान्य वन मंडल के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में बाघों की लगातार मौतों को रोकने में वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब वन विभाग की जांच पर निगाहें टिकी हैं कि नहलेसरा डेम में मिले बाघ की मौत प्राकृतिक थी आपसी संघर्ष का परिणाम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *