लोकतंत्र की हत्या के सूत्रधार हैं ज्ञानेश कुमारःसुखदेव - rashtrmat.com

लोकतंत्र की हत्या के सूत्रधार हैं ज्ञानेश कुमारःसुखदेव

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। भाजपा के इशारे पर किए जा रहे वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ी और एसआईआर की त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में किया गया।
लोकतंत्र की हत्या के सूत्रधार
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने भाषण में वोट चोरी, पार्टी चोरी, विधायक – सांसद चोरी के खि़लाफ़ अपनी बाते रख कर पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या के सूत्रधार ज्ञानेश कुमार को बताया और कहा कि लोकतंत्र विरोधी हरकतो से पूरे देश में आम जनता अपने मतो के अधिकार छीने जाने को लेकर आशंकित है ।
ज्ञानेश कुमार को भाजपा के एजेंट
प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ज्ञानेश कुमार को भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया और उनके द्वारा देश की चुनावी लोकतंत्र प्रक्रिया को खत्म करने का आरोप लगाया । पूरे देश में 21 राज्यों में भाजपा सरकारों के बनने और केंद्र में एनडीए की मिली जुली सरकार बनाने में ज्ञानेश कुमार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है। ज्ञानेश कुमार के बारे में केरल के पूर्व मुख्य सचिव द्वारा ज्ञानेश कुमार के ऊपर लगाए गए आरोप की भी जांच की मांग की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी के एजेंट के रूप में केरल के  पूर्व मुख्य सचिव को सांसद टिकट देने का लालच दिया था।
सुप्रीम कोर्ट  स्वतः संज्ञान ले
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकारों को हर स्तर पर लड़ने का आव्हान किया। एसआईआर, परिसीमन के द्वारा प्रदेश दर प्रदेश बीजेपी को सरकार बनाने में ज्ञानेश कुमार की भूमिका को सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान ले कर बर्खास्त करना चाहिए ।प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, दीपक बैज एवं डॉ. चरण दास महंत ने काले गुब्बारे उड़ा कर मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के खि़लाफ़ नारेबाजी की और उनके पुतले जलाये गए। सभा को संबोधित करने के बाद नेतागण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर बैरिकेड तोड़कर आगे निकले और नगर घड़ी चौक के पास बैरिकेड को धकेल कर तोड़ा और बैरियर्स पर चढ़ कर नारेबाजी करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *