आशुतोष रांका हिरासत में,वकीलों को मिलने नहीं दिया जा रहा - rashtrmat.com

आशुतोष रांका हिरासत में,वकीलों को मिलने नहीं दिया जा रहा

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली/गुवाहाटी(ब्यूरो)। असम पुलिस ने सीजेपी नेता आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने ये दावा किया है। दीपके ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस किसी अज्ञात स्थान पर लेकर गई है। बाद में दीपके ने एक अन्य ट्वीट में ये भी कहा कि वकील उस जगह पर मौजूद हैं, जहां आशुतोष रांका को रखा गया है, लेकिन पुलिस वकीलों को मिलने नहीं दे रही है।

गुवाहाटी पहुंचे थे आशुतोष रांका
आशुतोष रांका और उनकी टीम असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी की पहली क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लेने असम पहुंचे थे। हालांकि गुवाहाटी पुलिस ने आशुतोष रांका और उनकी टीम के सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। सीजेपी की यह बैठक असम सचिवालय के पास होने वाली थी। बैठक शुरू होने से पहले ही पुलिस ने सीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

रांका के एक्स अकाउंट पर वीडियो जारी
रांका के एक्स अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया गया। इसमें वह पुलिसकर्मियों के साथ एक चलती गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने उन्हें और सीजेपी के स्वयंसेवकों को हिरासत में लिया है, क्योंकि वह असम के लोगों से डरे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *