विधायक-कलेक्टर, विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर परखी पढ़ाई - rashtrmat.com

विधायक-कलेक्टर, विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर परखी पढ़ाई

 राष्ट्रमत न्यूज,मऊगंज(ब्यूरो)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल एवं कलेक्टर संजय कुमार जैन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिकविद्यालय पहाड़ी का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, उपस्थिति एवं विद्यालय में उपलब्धशैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली। कक्षा 9वीं में पहुंचकर विद्यार्थियों से हिंदी के वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद कराया और उनके उत्तरों केमाध्यम से विषय की समझ एवं शैक्षणिक स्तर को परखा।

व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एवं अध्ययन-अध्यापन कीस्थिति की जानकारी लेते हुए सभी विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा निर्धारित स्कूल यूनिफॉर्म में विद्यालय आने केनिर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समय-सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी में जन विश्वास शिविरआयोजित किया गया। शिविर में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल , भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्रा एवं कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निराकरणसुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य केवल नागरिकों की समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी एवंसमयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *