राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रेलवे परियोजना के लिए ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन में रीवा से सीधी जिले की सीमा तक निर्माण कार्य पूरा होगया है। डभौरा खण्ड में 10 गांवों में रेलवे लाइन के विस्तार के लिए भू-अर्जन किया जा रहा है। समस्त कार्यवाही 15 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसमें एक वन भूमि से जुड़ा प्रकरण अनुमति के लिए पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया है।

भू-अर्जन की कार्यवाही समय सीमा में
मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की रेल परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि कलेक्टर रेलवे परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन की कार्यवाही निर्धाधित समय सीमा में पूरी करें। सड़क और रेल विकास के प्रमुख साधन हैं। रेलवे की सुविधा बढ़ने से जिले में औद्योगिक विकास के अवसर बढ़ेंगे साथ ही बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिलेंगे। रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर भू-अर्जन की कार्यवाही समय सीमा में पूरी करें।निर्माण कार्यों के लिए निर्माण एजेंसिंयों को तत्काल भूमि उपलब्ध कराएं। रेल परियोजना के कार्यों की भी कम सेकम एक माह में समीक्षा अवश्य करें। रेलवे के निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर कराएं। अमृत योजना से निर्माणाधीन रेलवे स्टेशनों के कार्यों की भी मानीटरिंग करें।