राष्ट्रमत न्यूज नई दिल्ली(ब्यूरो)। असम, बंगाल, पुडुचेरी, केरलम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में बीजेपी् को कांग्रेस के मुकाबले 7 गुना ज्यादा चंदा मिला। 15 मार्च से 4 मई तक के चुनावी पीरिएड में बीजेपी को 14728 करोड़ रुपए जबकि कांग्रेस को 20717 करोड़ रुपए मिले। भाजपा बंगाल चुनाव में 287 करोड़ रुपए खर्च किये हैं। जबकि अन्य चार राज्यों में बीजेपी ने कुल 242 करोड़ रुपए ही खर्च की। जाहिर सी बात है कि भारत में चुनाव अब राजनीतिक दलों के लिए महोत्सव है।

उम्मीदवारों पर 69.83 करोड़
बीजेपी ने असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में कुल 529.38 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें सबसे ज्यादा 286.99 करोड़ रुपए पश्चिम बंगाल में खर्च हुए।5 राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा को 1,472.8 करोड़ रुपए मिले। वहीं, कांग्रेस को 207.17 करोड़ रुपए मिले।न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक बंगाल में पार्टी ने चुनाव प्रचार पर 217.16 करोड़ रुपए और उम्मीदवारों पर 69.83 करोड़ रुपए खर्च किए। बाकी 4 राज्यों में पार्टी ने 242 करोड़ रुपए खर्च किए।
CPI(M) का कुल खर्च 39.04 करोड़
बीजेपी का बंगाल में खर्च कांग्रेस के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में किए गए कुल 248.55 करोड़ रुपए के खर्च से ज्यादा रहा। CPI(M) का कुल खर्च 39.04 करोड़ रुपए रहा। इसका खुलासा चुनाव आयोग को सौंपी गई खर्च रिपोर्ट से हुआ है।
कांग्रेस ने 42.08 करोड़ रुपए खर्च किए
बंगाल में भाजपा ने 293 सीटों में से 207 सीटें जीतीं, जबकि TMC को 80 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने राज्य में 293 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा और 2 सीटें जीतीं।कांग्रेस ने बंगाल में कुल 42.08 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें 12.96 करोड़ रुपए प्रचार और 29.12 करोड़ रुपए उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर लगाए गए।
CPI(M) ने बंगाल में 197 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक सीट जीती। पार्टी ने चुनाव में 8.23 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं, TMC की चुनावी खर्च रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।
केरल में बीजेपी ने 54.93 करोड़ खर्च किए
केरल में कांग्रेस ने अपने मुख्यालय और राज्य इकाई के जरिए 105.34 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं बीजेपी का खर्च 82.67 करोड़ रुपए रहा। कांग्रेस ने केरल में प्रचार पर 71.30 करोड़ रुपए और उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर 34.05 करोड़ रुपए खर्च किए।बीजेपी ने केरल में प्रचार पर 54.93 करोड़ रुपए और उम्मीदवारों पर 27.74 करोड़ रुपए खर्च किए। CPI(M) की राज्य इकाई ने 28.60 करोड़ रुपए खर्च किए, जिसमें 26.30 करोड़ रुपए प्रचार और 2.31 करोड़ रुपए उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर लगाए गए।
भाजपा को 1,472.8 करोड़ फंड मिला
बीजेपी ने असम में 96.27 करोड़ रुपए, तमिलनाडु में 51.56 करोड़ रुपए, पुडुचेरी में 11.90 करोड़ रुपए खर्च किए। इसके अलावा केरल और पश्चिम बंगाल में भी खर्च किया।5 राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा को 1,472.8 करोड़ रुपए मिले। वहीं, कांग्रेस को 207.17 करोड़ रुपए मिले।
घटकर 103.2 करोड़ रुपए रह गया
चुनाव की घोषणा के समय बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में 6,722.6 करोड़ रुपए थे। चुनाव खत्म होने के बाद यह बढ़कर 7,627.2 करोड़ रुपए हो गए। वहीं, कांग्रेस के मुख्यालय और पांच राज्य इकाइयों का बैलेंस 169.06 करोड़ रुपए से घटकर 103.2 करोड़ रुपए रह गया।