राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। किरनापुर थाना में चोरी के मामले की पूछताछ के दौरान महिला से कथित मारपीट और बर्बरता के आरोपों की जांच कर रही SIT ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस कार्रवाई में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि की है। जांच के आधार पर किरनापुर थाना के तत्कालीन SI दामेन्द्र तुरकर, प्रधान आरक्षक आशीष बघेल, आरक्षक कपिल बघेल और महिला आरक्षक मेघा टेकाम के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विशेष जांच दल गठित
जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर को किरनापुर पुलिस ने टिमकीटोला निवासी कैलाश चौधरी और उनकी करीब दो माह की गर्भवती पत्नी सावित्री चौधरी को डाकघर में हुई चोरी के संदेह में थाने लाया था। आरोप है कि थाने में महिला के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई तथा उसके पति को फांसी की धमकी देकर अपराध स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया गया। 7 सितंबर को परिजन गर्भवती सावित्री चौधरी को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर लेकर पहुंचे, जिसके बाद मामला सामने आया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया था।
महिला के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की