राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा संभाग कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह ने मंगलवार को रीवा संभाग के सभी
जिलों में 5 से 6 वर्ष से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वाराअब तक न किए जाने पर सख्त नाराजगी जताई एवं सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को लंबे समय तक लंबित रखने वाले अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

SDMत्योंथर को कारण बताओं नोटिस
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों कानिराकरण न करने वाले एवं प्रकरण के निराकरण में गंभीर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुध नियम अनुसारकार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कमिश्नर ने 1723 दिनों से लंबित एक प्रकरण का निराकरण न करने पर एसडीएमत्योंथर को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा, सतना, मऊगंज,मैहर, सीधी, सिंगरौली जिले में वर्षों से लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और जो प्रकरणन्यायालय में विचाराधीन है उन्हें छोड़कर अन्य प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि न्यायालय में
लंबित प्रकरणों में भी न्यायालय में जवाब प्रस्तुत किये जाएं।
बिना निराकरण के लंबित थी
कमिश्नर ने रीवा जिले के विनीत द्वारा निर्वाचन संबंधी पेमेंट न होने की शिकायत की समीक्षा की।उक्त शिकायत 1901 दिवस से बिना निराकरण के लंबित थी। कमिश्नर ने रीवा कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी कोनिर्देश दिए कि संबंधित शिकायतकर्ता का पेमेंट प्राथमिकता से करते हुए शिकायत को क्लोज किया जाए।