राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवक ने हंसिया से अपना गला और हाथ काटकर आत्महत्या की कोशिश की। वह घर से हंसिया लेकर करीब 6 किलोमीटर दूर पड़ोसी गांव पहुंचा। यहां पेट्रोल पंप के पास वह लहूलुहान हालत में मिला। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।आत्महत्या की कोशिश क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

आत्महत्या की कोशिश क्यों की
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक कुछ दिनों से मेंटली डिस्टर्ब था। मामला हल्दी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

हंसिया लेकर घर से निकला था युवक
जानकारी के मुताबिक युवक का नाम नरेंद्र रावटे (27) है, जो कि भेड़िया नवागांव का रहने वाला है और मजदूरी करता है। ग्रामीणों के मुताबिक, नरेंद्र 21 सितंबर की सुबह गांव की नाई दुकान में सेविंग बनवाते देखा गया था। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे वह साइकिल से हंसिया लेकर घर से निकला था।शाम करीब 5 बजे वह पड़ोसी गांव बेलौदी (हल्दी) के पेट्रोल पंप के पास लहूलुहान हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर डायल- 112 और हल्दी चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को समझाया और उसके हाथ से हंसिया लिया। इसके बाद उसे वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया।