राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। किरनापुर बलवाकांड मे पुलिस की कार्यवाही पर प्रेस वार्ता में विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि किरनापुर घटना में जो लोग वास्तव में दोषी हैं उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन किसी निर्दोष व्यक्ति को केवल आरोपों के आधार पर कार्रवाई का सामना नहीं करना चाहिए। एसपी आदित्य मिश्रा द्वेष भावना से कार्रवाई कर रहे हैं।

निर्दोष पर कार्रवाई न करें
विधायक मुंजारे ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे और मरार.माली समाज के जिला अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ताकि वास्तविक दोषियों और निर्दोष लोगों के बीच अंतर स्पष्ट हो सके।

कंकर मुंजारे बाद में पहुंचे
विधायक मुंजारे ने कहा कि जिस समय उपद्रव फैला था उस समय कंकर मुंजारे मौके पर मौजूद नहीं थे।कंकर मुंजारे लाठीचार्ज की जानकारी मिलने के बाद किरनापुर के लिए रवाना हुए थे। उनकी लोकेशन और सीसीटीव्ही फुटेज की जाँच करे। और उनकी उपस्तिथि की निष्पक्ष जाँच पड़ताल की जाए। उसके बाद ही पुलिस उनके खिलाफ भी मामला पंजीबद्ध करे। उन्होने कहा कि एसपी आदित्य मिश्रा जबरन द्वेष भावना पूर्व कार्यवाही कर रहे है। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने बालाघाट ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ राजनीतिक या व्यक्तिगत आधार पर कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग की।