राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि उपज मण्डी करहिया में आयोजित बलराम महोत्सव का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में हाल में आई बाढ़ से यदि फसलों को हानि हुई है तो अधिकारी उसका समुचित सर्वे कराएं।

जल विन्ध्य के खेतों तक पहुंचेगा
किसानों के कष्ट में सरकार सदैव उनके साथ खड़ी है। स्वामित्व योजना से आबादी भूमि में रहने वालों को भू अधिकार पत्र के नि:शुल्क पंजीयन की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए सरकार चार हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है। जिले में निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं के पूरा होने से एक साल में एक लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी। अब तो स्लीमनाबाद टनल का काम पूरा हो गया है। शीघ्र ही नर्मदा का जल विन्ध्य के खेतों तक पहुंचेगा।
सुंदरजा आम को जीआई टैग
प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से खेती का विकास हुआ और हमारे किसान समृद्ध हुए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेती को उन्नत बनाने और किसानों कीसमृद्धि के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महोत्सव में किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों की जानकारी और खेती को उन्नत बनाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन मिला है। रीवा तेजी से विकास कर रहा है। रीवा के सुंदरजा आम को जीआई टैग मिलने से इसकी दुनिया भर में मांग बढ़ी है। रीवा में धान और गेंहू का विपुल उत्पादन होने के साथ-साथ उद्यानिकी
फसलों और प्राकृतिक खेती में भी किसानों ने अच्छी सफलता प्राप्त की है। बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में गायों को संरक्षण देने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती का मॉडल विकसित किया गया है। श्रीअन्न के उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने में भी अच्छा कार्य हुआ है।
CM ने बहुत बड़ा उपकार किया
महोत्सव में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में किसान विकास वर्ष मनाते हुए किसानों केहित में बड़े अच्छे कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने किसानों को फसल ऋण का वर्ष में एक बार में भुगतान करने की सुविधा देकर बहुत बड़ा उपकार किया है।