राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस दीपक बैज के नेतृत्व में राजभवन तक 14 किलोमीटर की पदयात्रा की। पदयात्रा VIP चौक पार कर लोकभवन पहुंच गई है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल लोकभवन के सामने धरने पर बैठा है। 2 बार पत्र देने के बावजूद राज्यपाल मिलने नहीं पहुंचे, इससे कांग्रेसी भड़क गए।प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जबकि पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

भाजपा की दुर्भावना सामने आई है

सड़क पर बैठकर भोजन किया
इससे पहले रास्ते में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रभावित परिवारों ने सड़क पर बैठकर भोजन किया। मेक इन इंडिया चौक के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जबकि पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।मेक इन इंडिया चौक के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है। इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रदर्शन के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया है।

मारपीट का भी आरोप लगाया
प्रदर्शन में शामिल कई महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्हें बलपूर्वक रोकने की कोशिश की गई। महिलाओं ने कहा कि जब तक उन्हें राज्यपाल से मिलने नहीं दिया जाएगा, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगी।इस दौरान प्रभावित महिलाओं ने ‘नकटी में ही घर बनाओ’ के नारे लगाते हुए सरकार से गांव में ही पुनर्वास की मांग की। उन्होंने पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया। फिलहाल, कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।पदयात्रा में पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, अनिला भेड़िया, प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रभावित परिवार शामिल हुए।