राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली\ बेंगलुरु(ब्यूरो)। । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी 23 साल की गर्लफ्रेंड को डिनर पर बुलाकर कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी।रिपोर्ट्स के अनुसार शादी को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी जिसके बाद व्यक्ति ने लड़की पर हमला कर दिया। पीड़िता की पहचान अंजलि के तौर पर हुई है। उस पर रविवार रात करीब 9:30 बजे हमला किया गया।

अंजलि को पास के अस्पताल पहुंचाया
पुलिस के मुताबिक, अंजलि और आरोपी राजीव एक ही जगह जॉब करते थे। दोनों पिछले तीन-चार साल से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, राजीव के बैकग्राउंड की वजह से अंजलि का परिवार उनकी शादी के खिलाफ था।पुलिस ने बताया कि राजीव ने अंजलि और उसके परिवार को शादी के लिए मनाने की कई बार कोशिश की थी। हाल ही में, माता-पिता के दबाव के चलते अंजलि ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दिया था।रविवार शाम को राजीव ने अंजलि को डिनर के लिए बुलाया और फिर से शादी की बात छेड़ी, जिससे उनके बीच बहस हो गई। अंजलि वहां से चली गई, लेकिन राजीव ने उसका पीछा किया।फिर चाकू से अंजलि की गर्दन पर वार कर दिया।