छिंदवाड़ा में झमाझम बारिश,43 जिलों में येलो अलर्ट - rashtrmat.com

छिंदवाड़ा में झमाझम बारिश,43 जिलों में येलो अलर्ट

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश में मानसून धीरे धीरे सक्रिय हो रहा है। कई जिलों में झमाझम बारिश हुई तो वहीं प्रदेश के 43 जिलों में अभी मानसून पहुंचा नहीं है। सोमवार को छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। देवास में आंधी के बाद आधे घंटे तक हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। खंडवा, खरगोन और सीहोर में काले घने बादलों से दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। वहीं महू में बारिश के बाद पातालपानी झरना शबाब पर नजर आया।रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ में तेज बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

बालाघाट में भी सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीर परेशान हैं।

बालाघाट में तेज बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में 4 इंच या इससे अधिक बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कहीं-न-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

टीकमगढ़ में तेज बारिश का येलो अलर्ट

इसके साथ ही भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ में तेज बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में बूंदाबांदी का दौर रह सकता है। हालांकि, यहां अभी मानसून ने प्रवेश नहीं किया है। इससे पहले रविवार को प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा।