केतन अग्रवाल की मौत का कोई चश्मदीद गवाह नहीं-सिया के वकील का दावा - rashtrmat.com

केतन अग्रवाल की मौत का कोई चश्मदीद गवाह नहीं-सिया के वकील का दावा

 राष्ट्रमत न्यूज,पुणे/ मुंबई(ब्यूरो)। देशभर में इन दिनों चर्चा का विषय बना केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में आय दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल के वकील आशुतोष श्रीवास्तव के एक नए दावे ने इस पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। श्रीवास्तव ने दावा किया है कि पुलिस के पास उनकी मुवक्किल के खिलाफ कोई सीधा सबूत या चश्मदीद गवाह नहीं है।

केतन अग्रवाल हत्याकांड।

वकील का दावा- कोई चश्मदीद गवाह नहीं

समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) से बातचीत में वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस की जांच अभी चल रही है और इस मोड़ पर ऐसा कोई पक्का सबूत नहीं है जो सिया को गुनहगार साबित करे।श्रीवास्तव का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा स्वतंत्र गवाह या चश्मदीद है जिसने सिया को ऐसा करते देखा हो। सिया पुलिस का पूरा सहयोग कर रही हैं ताकि जांच सही नतीजे पर पहुंच सके और अदालत में सच सामने आ सके।

कथित बॉयफ्रेंड चेतन संपर्क में थे

दूसरी तरफ, पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उनके पास इस मामले में मजबूत तकनीकी सबूत हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी सिया गोयल और उनके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पिछले 6 महीनों से लगातार संपर्क में थे। दोनों के बीच इस दौरान 2,004 बार फोन पर बात हुई। दोनों ने फोन पर करीब 238 घंटे बिताए। कई कॉल तो दो से तीन घंटे से भी ज्यादा लंबी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *