उद्धव गुट के 14 विधायक शिंदे गुट में होंगे शामिल - rashtrmat.com

उद्धव गुट के 14 विधायक शिंदे गुट में होंगे शामिल

 राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई(ब्यूरो)। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने एमवीए की एक को संबोधित किया, जिसमें विपक्ष के 60 में से सिर्फ 37 विधायक ही शामिल हुए। इसके दो दिन बाद शुक्रवार को शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा कि ‘ऑपरेशन टाइगर 3.0’ शुरू हो गया है और यूबीटी सेना के 14 विधायक जल्द ही डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक 

पाटिल के इस ऑपरेशन वाले दावे का खंडन शिवसेना के ही एक और मंत्री उदय सामंत ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई ऑपरेशन नहीं चल रहा है, हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि एमवीए के कई विधायक अपनी मर्जी से शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक हैं।

विदर्भ के सभी विधायकों ने पुष्टि की

कुछ दिन पहले ही ठाकरे के छह सांसद शिवसेना में शामिल हो गए थे। अब उन्होंने उन छह लोकसभा सदस्यों के चुनाव क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है जिन्होंने बगावत की थी। वे शुक्रवार को नागपुर गए। संयोग से, उसी विमान में जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी थे और उनके लिए राहत की बात यह रही कि यूबीटी सेना के विदर्भ के सभी विधायकों ने पुष्टि की कि वे शनिवार को यवतमाल और वाशिम में उनकी रैली में मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *