जादू-टोना के चक्कर में हुई थी दंपती की हत्या,सात गिरफ्तार - rashtrmat.com

जादू-टोना के चक्कर में हुई थी दंपती की हत्या,सात गिरफ्तार

राष्ट्रमत न्यूज,गिरिडीह(ब्यूरो)। मधुबन थाना इलाके के दलान चलकरी गांव में दंपती की हत्या के मामले का खुलासा कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जादू टोने के संदेह पर दंपति की हत्या अपनों ने की।जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें रमेश हांसदा, पिता स्व कर्मा हांसदा, विजय हांसदा, पिता स्व कैला हांसदा,दोधमा हांसदा, पिता स्व चुन्डका हांसदा के अलावा पाण्डु हांसदा बबलू हांसदा,मोती हांसदा एवं सिकरा हांसदा चारों पिता मंजु हांसदा शामिल हैं ये सभी दलानचलकरी के जाहेर टोला निवासी हैं।
एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या
एसपी डाॅ बिमल कुमार ने बताया कि 2-3 मार्च की रात दलानचलकरी टोला तिरिलटांड में अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर एक ही परिवार के दो सदस्यों पतिया हांसदा एवं उनकी पत्नी परनी देवी की हत्या कर दी थी। हत्या की इस जघन्य घटना की गंभीरता को देखते हुए डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मामले के भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।
विजय ने धारदार हथियार से किया था वार
एसपी ने बताया कि मामले में रमेश, पांडु एवं विजय द्वारा धारदार हथियार से हत्या किए जाने तथा दोधमा, बबलु, मोती एवं सिकरा द्वारा सहयोग किए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त सभी सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हत्याकांड में प्रयुक्त किए गए एक गुलाबी रंग का सूती गमछा, एक लोहे की तलवार घटना में प्रयुक्त दो लोहे के छूरे घटना में प्रयुक्त काला रंग का जींस,उजला हाफ टी.शर्ट हरा एवं आसमानी रंग का गमछा बरामद किया गया। बरामद कपड़ों पर खून जैसे धब्बे पाए गए हैं।