लंबित जल कर एवं विभागों की बिजली राशि का भुगतान कराएं-सौरभ - rashtrmat.com

लंबित जल कर एवं विभागों की बिजली राशि का भुगतान कराएं-सौरभ

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक   में आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे ने कहा कि सभी अधिकारी लंबित जल कर का भुगतान कराएं। समय पर भुगतान न होने पर पानी की आपूर्ति में बाधा होगी। इसी तरह कई विभागों में बिजली बिलों कीबड़ी राशि बकाया है। इसका एक सप्ताह में भुगतान कराएं।

पोर्टल पर अपलोड कराएं

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान में जल संरक्षण और संवर्धन से जुड़े कार्यों का विवरण और फोटो जल शक्ति मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड कराएं। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी परियोजना अधिकारी मनरेगा से आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर लें। अभियान के दौरान नहरों की साफ-सफाई तथा गत वर्ष के जल संरक्षण के अधूरे कार्यों को पूरा कराने का प्रयास करें। बैठक में जिला नजूल अधिकारी को शिल्पी प्लाजा ए ब्लॉक और बी ब्लॉक में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *