HPV टीकाकरण में बालाघाट प्रदेश में प्रथम, 3 बीएमओ को नोटिस, - rashtrmat.com

HPV टीकाकरण में बालाघाट प्रदेश में प्रथम, 3 बीएमओ को नोटिस,

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिला एचपीवी (HPV) टीकाकरण में मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर है, लेकिन कुछ विकासखंडों में लक्ष्य से कम काम होने पर कलेक्टर मृणाल मीणा ने नाराजगी जताई है। जिले में 14 वर्ष की 15,541 बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य है, जिसमें से 8 मार्च तक 2,251 बालिकाओं का टीकाकरण हो चुका है।

टीके को लेकर कुछ गलत जानकारियां

समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने कटंगी (7.4%), लालबर्रा (8%) और लामता में कम टीकाकरण होने पर वहां के बीएमओ (BMO) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि 20 मार्च तक जिले में टीकाकरण का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए।बैठक में कटंगी बीएमओ ने बताया कि अभिभावकों के बीच टीके को लेकर कुछ गलत जानकारियां हैं। इस पर सीएमएचओ डॉ. परेश उपलप ने स्पष्ट किया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि अब तक टीका लगवाने वाली 2,251 बालिकाओं में से किसी को भी कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ है।

टिकट बिक्री की कड़ी निगरानी

 कलेक्टर ने ‘पीएम राहत योजना’ के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों के इलाज के प्रकरण जल्द तैयार करने को कहा है। इस योजना में शुरुआती 7 दिनों के इलाज के लिए शासन 1.50 लाख रुपए तक का खर्च उठाता है।आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि यात्री बसों में तय राशि से ज्यादा किराया न वसूला जाए। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग और टिकट बिक्री की कड़ी निगरानी की जाएगी।बैठक में  14 वर्ष की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालाघाट जिले में 14 वर्ष आयु की 15 हजार 541 बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्‍य रखा गया है।

वेतन काटने के निर्देश

बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्‍टर श्री मीना ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों को समय सीमा में अटेंड नही करने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इसमें जिला शहरी विकास अभिकरण एवं जनजातीय कार्य विभाग के नोडल अधिकारी का आधे दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गए। लोक सेवा गारण्‍टी अधिनियम के अंतर्गत समय सीमा में आवेदक को सेवा प्रदाय नही करने वाले अधिकारियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *