भाभी के घर आने जाने से नाराज युवक ने की हत्या - rashtrmat.com

भाभी के घर आने जाने से नाराज युवक ने की हत्या

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले की गढ़ी पुलिस ने ग्राम नरघुटोला में राम सिंह सैयाम की हत्या इसलिए सुरेश सैयाम ने कर दिया कि वह उसके भाभी के घर आया जाया करता था। उसके भाई की मौत 2024 में हो गयी थी। उसे पसंद नहीं था कि रामसिंह भाभी के घर आए जाए। घटना की रात दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर सुरेश ने एक मोटी लकड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे घटना स्थल पर उसकी मृत्यु हो गयी। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अक्सर विवाद होता था

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुरेश और मृतक रामसिंह दूर के रिश्तेदार थे। सुरेश को रामसिंह का अपनी विधवा भाभी के घर आना-जाना और बातचीत करना पसंद नहीं था, जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। 6 मार्च की रात जब सुरेश ने रामसिंह को अपनी भाभी के घर देखा, तो विवाद इतना बढ़ा कि सुरेश ने लकड़ी से सिर पर हमला कर दिया, जिससे रामसिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ

फरियादी कुलदीप सैय्याम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 मार्च की रात वह अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में ग्राम खजरा गया था और घर पर रामसिंह सैय्याम अकेले थे। रात करीब 1:30 बजे जब वह घर लौटे तो रामसिंह मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।  थाना प्रभारी सुनील घावरी के नेतृत्व में पुलिस ने संदेह के आधार पर सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया

अरोपी ने बताया कि उसके बड़े भाई की वर्ष 2024 में मृत्यु हो गयी थी। मेरा बड़े भाई के यहां आता जाता था। जहां रामसिंह उसके भाभी के घर अकेला था। इसी बात को लेकर उससे विवाद हुआ। जिस पर गुस्से में मोटी लकड़ी से राम सिंह के सिर पर हमला कर दिया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी जब्त कर उसे कोर्ट में पेश किया। न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *