कमिश्नर ने गुढ़ प्राचार्य और APC DEO निलंबित को किया निलंबित - rashtrmat.com

कमिश्नर ने गुढ़ प्राचार्य और APC DEO निलंबित को किया निलंबित

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों के निलंबन के आदेश दिए हैं। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार प्रभारी एपीसी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रीवा सुधाकर तिवारी तथा विनय मिश्र प्राचार्य शासकीय उमावि गुढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

दोषी पाए जाने पर निलंबन
यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण एवं अपील नियम 1966 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में श्री तिवारी का मुख्यालय संयुक्त संचालक कार्यालय रीवा रहेगा। श्री तिवारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। निलंबन अवधि में श्री मिश्र का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रीवा रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। जारी आदेश के अनुसार संचालनालय द्वारा 43 उत्कृष्ट विद्यालयों के भवनों में सुधार कार्य के लिए 50 लाख रुपए आवंटित किए गए थे। इस आवंटन के भुगतान के संबंध में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर तीन सदस्यीय समिति द्वारा जांच कराई गई। भुगतान के संबंध में दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया। नोटिस का संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने तथा जाँच समिति द्वारा वित्तीय अनियमितता का प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *