कलेक्टर बड़े बकायादारों से कठोरता से वसूली कराएं-कमिश्नर - rashtrmat.com

कलेक्टर बड़े बकायादारों से कठोरता से वसूली कराएं-कमिश्नर

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने राजस्व कार्यों की जिलेवार समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण तेजी से किया जा रहा है। नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के सभी प्रकरण तय समय सीमा में निराकृत करें। किसी भी स्थिति में प्रकरण 6 महीने से अधिक समय तक लंबित न रहे। जो प्रकरण समय सीमा से बाहर हो गए हैं उन्हें शीघ्र सुनवाई करके निराकृत करें।कलेक्टर बड़े बकायादारों से कठोरता से वसूली कराएं।

लापरवाही सहन नहीं की जाएगी

कलेक्टर लोक सेवा गारंटी योजना तथा आरसीएमएस पोर्टल में समय सीमा से बाह्य प्रकरण होने पर संबंधित राजस्व अधिकारियों पर जुर्माने की कार्रवाई करें। बंटवारा का कोई भी प्रकरण तीन माह से अधिक समय से लंबित न रहे। सभी एसडीएम राजस्व प्रकरणों के निराकरण की नियमित समीक्षा कर बंटवारा तथा सीमांकन के बाद उनका अमल दरामद अनिवार्य रूप से कराएं।राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। कलेक्टर अधिक समय से लंबित प्रकरणों केनिराकरण की तहसीलवार समीक्षा करें। किसी भी स्थिति में आरसीएमएस पोर्टल में प्रकरण दो वर्ष से अधिक समय
से लंबित न रहे।

ई आफिस प्रणाली में रीवा संभाग प्रदेश में प्रथम
कमिश्नर ने कहा कि जिलों में केवल सिंगरौली की राजस्व वसूली संतोषजनक है। कलेक्टर बड़े बकायादारों से कठोरता से वसूली कराएं। धारणाधिकार योजना से जारी पट्टों में राशि जमा न करने वालों को पट्टा निरस्त करने का नोटिस दें। कलेक्टर सीधी, मैहर और मऊगंज राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दें। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए लगातार शि विर लगाएं। इनमें ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी तथा आरएईओ को शामिल करें। फार्मर रजिस्ट्री के शेष किसानों और जमीनों को पोर्टल पर अपडेट करने के लिए विशेष प्रयास करें। हरहाल में 15 मार्च तक शेष बचे लक्ष्य का 70 प्रतिशत हासिल करें। स्वामित्व योजना में सत्यापन की कार्यवाही के बाद पात्र हितग्राहियों को भू स्वामित्व पत्र जारी करें। ई आफिस प्रणाली में रीवा संभाग प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। ई आफिस प्रणाली को सीधी, सतना, सिंगरौली, मैहर और मऊगंज जिले प्रभावी रूप से लागू करें।

CM हेल्पलाइन प्रकरण अधिक

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की संख्या अधिक है। इसमें सभी अधिकारी लगातार प्रकरणों के निराकरण के प्रयास कर रहे हैं। एसआईआर का कार्य अब समाप्त हो गया है। अब राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। लंबित राजस्व की वसूली के लिए बकायादारों को नोटिस दिया जा रहा है। बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर सतना सतीश कुमार एस, कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल, कलेक्टर मैहर रानी बाटड, कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन, उपायुक्त