राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा में एपीएस यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से दोस्ती कर आरोपी ने उसे अपने घर बुला कर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी अवधेश रजक ने वीडियो वायरल कर दिया। आरोपी अवधेश रजक सतना जिले के नागौद का है। छात्रा को शादी का झांसा देकर ब्लेकमेलिंग कई महीने से कर रहा था।

फोटो वायरल करने की धमकी दी
पीड़िता के मुताबिक आरोपी अवधेश रजक से उसकी पहचान अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में हुई थी। दोस्ती का फायदा उसने उठाया। वो नीम चौराहा में किराये के मकान में रहता है। उसने अपने घर मुझे ले गया। वहां उसने उसके साथ रेप किया। और चोरी से वीडियो बना लिया।उसका विरोध की तो उसने शादी का वायदा किया। इसके बाद वह आए दिन धमकाता था यदि उसकी बात नहीं मानी तो उसकी फोटो और वीडियो को वायरल कर दूंगा।
वीडियो वायरल किया
वह बार बार वीडियो और फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। डर के मारे में उसके झांसे में आ गयी और वो लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा। मुझ पर लगातार दबाव बनाने लगा। जब उसकी हरकते हद से ज्यादा बढ़ गयी तो मै खुलकर विरोध करने लगी। इस पर उसने कहा मेरी बात नहीं मानोगी तो मैं वीडियो वायरल कर दूंगा। और एक दिन उसने वीडियो वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने से आहत होकर मैं उसके खिलाफ थाने में शिकायत की और रिपोर्ट दर्ज किया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।