राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ/ मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने भगवा वस्त्र धारण कर घर.घर जाकर भीख मांगने वाले एक मुस्लिम युवक को पकड़ा।इसके बाद उसकी पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। इस पूरी घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह मुस्लिम युवक हाथ में कलावा बांधकर भगवा वस्त्र पहने हुए हैं। मगर मामला बस इतना ही नहीं था,जब पुलिस ने पूछताछ की तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।

दिन में भीख मांगते रात में चोरी
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में शख्स ने बताया कि उसका नाम एहसान है और वह बुढाना कोतवाली क्षेत्र के जौला गांव का रहने वाला है। उसका एक संगठित गिरोह है। जिसमें परिवार के ही सभी सदस्य हैं। ये लोग मीरापुर क्षेत्र में एक किराए के मकान पर रहते हैं। सभी लोग दिन में भगवा वस्त्र धारण कर गांव में घर.घर जाकर भीख मांगने के नाम पर घरों की रेकी करते हैं और उसके बाद रात में लूट चोरी की योजना बनाते थे।उसने यह भी बताया की उसने अपना नाम लछु रखा हुआ है जिससे कि कोई उसे पहचान ना सके और वह आसानी से दिन में भीख मांगने के नाम पर घरों की रेकी कर सके।
आरोपी भेजा गया जेल
बरहाल पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।साथ ही गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और उनके इतिहास को भी खंगालने में जुट गई है ताकि ये पता लगाया जा सके कि इस गैंग ने भगवा वस्त्र की आड़ में कहां.कहां अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि कल थाना क्षेत्र काकरौली में एक सूचना मिली थी कुछ लोग बाहर से आकर रह रहे हैं। वह वेशभूषा बदलकर भीख मांगने के नाम पर रेकी का काम करते हैं।इस बीच जैसे ही एक शख्स भीख मांगने लोगों के घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी को लेकर एक टीम गठित कर दी गई है।