बालाघाट में मैंगनीज खदानें हैं,ठगी के लिए युवाओं को बाहर क्यों भेजे- समरीते - rashtrmat.com

बालाघाट में मैंगनीज खदानें हैं,ठगी के लिए युवाओं को बाहर क्यों भेजे- समरीते

राष्ट्रमत न्यूज लांजी(ब्यूरो)। संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लांजी.किरनापुर क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोर समरीते ने कहा बालाघाट जिले में कोचिंग संस्थानों के सहयोग से रोजगार मेला लगा रहे हैं। और इस संस्थान के लोग बेरोजगार युवकों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करें।


युवक ठगा महसूस कर रहे
गौरतलब है कि बीते दिनों टीवीएस और टाटा मोटर्स कंपनियों में रोजगार दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बेंगलुरु भेजे गये युवाओं के साथ धोखाधड़ी किये जाने के मामले में अपना बयान जारी करते हुए कहा की युवाओं के साथ धोखाधड़ी करते हुए उन्हें बेंगलुरु की जगह तमिलनाडू भेजा दिया गया जिसके बाद युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
बालाघाट में कई खादानें
पूर्व विधायक किशोर समरीते ने कहा एक ओर बालाघाट जिले में 35 मैगजीन खदाने जिन्हें भारत सरकार से केप्टिव लीज दी गई है। उसका मतलब यह है की खदान में पहले प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे उसके बाद मैगजीन की खुदाई करेंगे। किंतु इसके विपरीत सभी मैगजीन खदान के लीजधारक जिसमें मैगजीन ओर इंडिया लिमिटेड की भरवेली, उकवा और तिरोड़ी खदान शामिल हैं बिना प्रोसेसिंग प्लांट लगाए खुदाई कर रहे हैं। इसी तरह हिंदुस्तान कापर लिमिटेड की भी कैप्टिव लीज है जिसका प्रोसेसिंग प्लांट खेतड़ी राजस्थान में लगा है जो नियम विरूद्ध है। जबकि एचसीएल को कापर की प्रोसेसिंग मलाजखंड में ही करना चाहिए।
युवाओं से ठगी,गिरफ्तार करें
निजी क्षेत्र की मैगजीन दोहन करने वाली कंपनियों में जेके मिनरल्स पेसिफिक मिनरल्सए डीपी राय ऐसी 35 खदानों के मालिक जिन्होने बिना प्रोसेसिंग लगाए करोड़ों का मैगजीन खोदकर बेच रहे हैं। कलेक्टर को इनकी परिवहन अनुज्ञा टीपी तत्काल बंद करना चाहिए। अगर ये कंपनियां प्रोसेसिंग प्लांट लगाती है तो जिले में एक लाख से ज्यादा नौजवानों को रोजगार मिलेगाए इस दिशा में जिला प्रशासन को काम करना चाहिए। साथ ही जिले में नियम विरूद्ध चल रहे कोचिंग संस्थानों को सील करना चाहिए। तथा चालीसबोड़ी के युवक अनिल वरकड़े की मौत की सीबीआई जांच होना चाहिए। इन कंपनियों द्वारा बेरोजगार नौजवानों को झूठा आश्वासन देकर नौकरी के नाम पर ले जाया गया जो इनके साथ धोखा है। इन कंपनियों के प्रबंध संचालकों को भी युवाओं से ठगी करने के मामले में तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *