अलाव ताप रहा मजदूर आग में गिरा,झुलसने से मौत - rashtrmat.com

अलाव ताप रहा मजदूर आग में गिरा,झुलसने से मौत

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लामता क्षेत्र के ग्राम रैयतवाड़ी में सरोज कुमार भोजनके बाद आग ताप रहे थे। अचानक आग में गिर गए। जिससे गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आग में कैसे गिरे जानकारी नहीं
मृतक की पत्नी सुनीता अड़मे ने बताया कि शुक्रवार रात 9 बजे वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर में खाना खा रही थीं। जबकि उसके पति सरोज कुमार अड़मे आंगन में आग ताप रहे थे।वो जलती आग में गिर गए। कैसे गिर गये इसकी जानकारी नहीं है। जब वह आंगन पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि उनके पति आग में गिरे पड़े थे। उन्होंने तुरंत लोगों को बुलाया और एम्बुलेंस की मदद से रात में ही उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरोज अड़मे मजदूरी करते हैं।यह माना जा रहा है कि शराब के नशे में रहे होंगे। इस वजह से आग में गिर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *