राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल/मुरैना(ब्यूरो)। मुरैना जिले के पोरसा में घर के बाहर अलाव ताप रहे पांच लोगों को भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र भदौरिया ने कार से रौंद दिया। घटना 26 दिसम्बर की है। एक ही परिवार के तीन लोंगों की मौत हो गयी। शनिवार दोपहर में नेशनल हाईवे पर करीब 500 से ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए। चक्काजाम के चलते हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी गईं।लोगों की मांग है कि बीजेपी नेता कि खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।लोगों का कहना है कि बीजेपी नेता शराब पी रखा था।

टीआई का कालर पकड़ा
मौके पर एसडीओपी रवि भदौरिया एसडीएम रामनिवास सिकरवार अंबाह थाना टीआई सतेंद्र कुशवाह सहित पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे के बीच बाइकें लगा रखी हैं। पुलिस अधिकारियों ने बाइक हटाने के लिए कहा, जिस पर मृतक के परिवार की महिलाओं ने पोरसा टीआई दिनेश कुशवाह का कालर पकड़ लिया।
टीआई महिलाओं को समझाइश देकर जाम खोलने के लिए कह रहे थे।तभी महिलाएं आक्रोशित हो गईं।
आज दो का अंतिम संस्कार
हादसे में रामदत्त राठौर 65 और अर्णव उर्फ अन्नू लक्षकार 11 गंभीर रूप से घायल थे। दोनों को ग्वालियर रेफर किया गया था। दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव पोरसा लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे में घायल कमलेश राठौर गिर्राज राठौर और अभिषेक तोमर का इलाज जारी है।

लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा
हादसे के बाद कार चला रहे आरोपी भाजपा नेता को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि कुछ ही देर में आरोपी पुलिस हिरासत से भाग निकला। गुस्साए लोगों ने इसके विरोध में हाईवे पर करीब 20 मिनट तक जाम लगाया और पुलिस पर आरोपी को भगाने के आरोप लगाए।

हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
लोग भाजपा नेता दीपेन्द्र भदौरिया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। विरोध प्रदर्शन करने के लिए घायल गिर्राज राठौर भी पहुंचे हैं। घटना में उनके पिता रामदत्त की हो गई है। वे और उनके चाचा कमलेश घायल हैं।एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया हादसा कल शाम को हुआ था। परिजनों ने जाम लगाया है और कलेक्टर को बुलाने की मांग कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों में आक्रोश है उन्हें समझाइश दी जा रही है। साथ ही ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया जा रहा है।