गांधी मेमोरियल अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की दबंगई: मरीज के परिजन को पीटा - rashtrmat.com

गांधी मेमोरियल अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की दबंगई: मरीज के परिजन को पीटा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।मध्य प्रदेश के रीवा स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में एक बार फिर सुरक्षा कर्मी और मरीजो के परिजनों के बीच मारपीट और गाली गलौज की घटना घटी। सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले गार्डों पर मरीज के परिजन के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ सुरक्षा गार्ड एक युवक के साथ मारपीट करते और गालीगलौज करते दिखाई दे रहे हैं। एक सुरक्षा गार्ड ने ताव में आकर एक युवक को तीन झापड़ा मारे। इससे महौल गरमा गया।

सुरक्षा गार्ड ने युवक को तीन झापड़ मारे

 युवक अस्पताल परिसर में गेट पास नहीं होने के कारण वीडियो बना रहा था। इसी बात को लेकर वहां तैनात सुरक्षा गार्डों ने उसे वीडियो बनाने से मना किया। इसके बाद युवक और गार्डों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने परआसमानाी हाफ शर्ट पहने एक सुरक्षा गार्ड ने वीडियो बना रहे लाल रंग की शर्ट पहने युवक को तीन झापड़ मारे। इसके बाद विवाद बड़ गया। भीड़ लग गयी। एक महिला आकर समझाने का प्रयास की। इसी बची मारने वाला गार्ड गाली गलौज करने लगा। भीड़ उसे घेर ली। कुछ देर बाद भीड़ छट गयी लेकिन माहौल गरमा गया।
वायरल वीडियो में थप्पड़ मारते दिखाई दिए गार्ड
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सुरक्षा गार्ड युवक को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में गार्डों द्वारा युवक को 3 से 4 थप्पड़ मारने का दावा किया जा रहा है। इस दौरान गार्डों पर मां-बहन की गालियां देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप है।
अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना का वीडियो सामने आने के बाद गांधी मेमोरियल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और वहां तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में मरीजों के साथ उनके परिजन भी इलाज के दौरान मौजूद रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा कर्मचारियों की जिम्मेदारी परिसर में व्यवस्था बनाए रखने की होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *